फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavya Rajyog 2026: सुख और वैभव के दाता शु्क्र बनाएंगे मालव्य राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Mon, 13 Apr 2026 03:00 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को इसका लाभ मिल सकता है। शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होता है।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। - फोटो : amar ujala
सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र 19 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजकर 47 मिनट पर अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे, शुक्र के अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र इस राशि में करीब 14 मई तक रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-दौलत, सुख-सुविधा, वैभव, ऐश्वर्य, विलासिता, लग्जरी और विवाह के कारक माने जाते हैं। शुक्र के अपनी राशि वृषभ में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन इनमें से कुछ ऐसी राशियां है जिनको विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा जिससे आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी और योजनाओं का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। इस दौरान पार्टनरशिप में बेहतर परिणाम आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली से दशम भाव में होगा, जिससे आपके करियर-कारोबार में बेहताशा वृद्धि होगी। तरक्की की प्रबल संभावना है। इस दौरान करियर में विस्तार और निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। आपको नए संपर्को का लाभ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग अच्छा और अनुकूल साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से चौथे भाव में बनने वाला है। जिससे आपके सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को वेतन में वृद्धि के योग हैं। इस दौरान जो लोग किसी तरह का बिजनेस आदि करते हैं उनको बड़ा लाभ होने की संभावना है। 

Akshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर इन कामों से मिलेगा अक्षय फल, जानें क्या करें और क्या न करें



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें