फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, नौकरी-यात्रा में आएंगी परेशानियां

Fri, 10 Apr 2026 12:56 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों के लिए तनाव लेकर आ सकता है। इस दौरान जातकों को सेहत, करियर और धन से जुड़े मामलों में कई दिक्कतें आ सकती हैं...
विज्ञापन
1 of 4
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: इस साल 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में एंट्री करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है और वह सबसे मंद गति से गोचर करते हैं। इसलिए शनि का प्रभाव भी जातकों पर अधिक समय के लिए बना रहता है। इसके अलावा शनि जब भी नक्षत्र पद बदलते हैं, तब भी इसका गहरा असर करियर, कारोबार, धन, संबंध और मानसिक स्थिति पर देखने को मिलता है। वहीं अप्रैल में होने वाला शनि का यह पद परिवर्तन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Shani Uday: 22 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और धनलाभ
शुक्र करेंगे अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और मिलेंगे बेहतर अवसर
विज्ञापन

2 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि वालों को सभी क्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्यकता रहने वाली है। जीवन में अनावश्यक विवाद और तनाव बढ़ सकते हैं। इस समय आपको छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना होगा अन्यथा कोई बड़ा विवाद होने की संभावना रहेगी, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। खासकर कानूनी मामलों से जुड़े विषयों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। इस दौरान व्यापार में शांत रहकर निर्णय लेना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत परेशान कर सकती हैं।

Dwidwadash Yog: शुक्र-बुध द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें कब चमकेगा भाग्य
Budh Gochar 2026: बुध करेंगे नीच राशि में गोचर, इन राशियों को रहना होगा संभलकर
विज्ञापन

3 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत भरा रह सकता है। लेकिन कुछ बातों के कारण मन में उलझने बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे निराशा का अनुभव हो सकता है। इस समय सीनियर आपके काम से संतुष्ट न हों और जूनियर भी पूरी तरह साथ न दें, ऐसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहेंग।
Akshaya Yog 2026: 19 अप्रैल को बनेगा अक्षय योग, इन 4 राशियों को मिलेगी धन-संपत्ति के साथ सफलता
Budh Gochar 2026: 13 अप्रैल से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में आएगा बड़ा उछाल
विज्ञापन

4 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बेवजह की चिंताएं और परेशानियां आपको घेर सकती हैं। प्रेम संबंधों में उतावलापन या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार में भी किसी बात को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न बरतें। रिश्तों में मानसिक तनाव से बचें।

Sun Signs: सूर्य की तरह तेजस्वी होते हैं इस राशि वाले, जानिए इनके खास गुण
मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की हो सकती है आय वृद्धि और पदोन्नति

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें