Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि का नक्षत्र गोचर अपने ही नक्षत्र में होने वाला है। ऐसे में उनका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ सकता है। इसके असर से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इस राशिफल को जानते हैं।
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि देव की चाल ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। खासतौर पर साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से गुजर रही राशियों के लिए शनि की स्थिति काफी मायने रखती है। यही कारण है कि अक्तूबर में होने वाला शनि का यह नक्षत्र गोचर खास माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि 9 अक्तूबर 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। ऐसे में शनि का यह गोचर अपने ही नक्षत्र में होने जा रहा है, जो 8 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए समय शुभ, तो कुछ जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 12 राशियों पर शनि के इस नक्षत्र गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कार्यों पर ध्यान देने और सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, व्यवसाय की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा। वहीं, काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी।
विज्ञापन
3 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी इस समय प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है। आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
4 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन काम का तनाव परेशान कर सकता है। बड़ी यात्रा करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं। वहीं, जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नई नौकरी के प्रयासों का फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कोई मनचाहा व्यक्ति जीवन में दस्तक देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बनेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कोई बड़ी योजना इस समय बनाएंगे, जिसमें सफलता भी प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
8 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। करियर में कोई बड़ा उछाल इस समय देखने को मिलेगा। कारोबार करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता मिल सकती है और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
9 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, कोई अपना जीवन में आ सकता है। किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा। इस दौरान कामकाज से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
10 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रह सकता है। आपको पुरानी योजनाओं से लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ ही नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
11 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको रुतबे में इजाफा देखने को मिलेगा। समाज में छवि और निखरेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निवेश करने से बचें।
12 of 13
Shani Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर लाभकारी रहने वाला है। रोजगार के सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे जिससे आपके कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को भी इस दौरान लाभ मिलने के योग हैं। करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी के कार्यों में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।