फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि के मार्गी होने से पहले इन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, जानिए कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 07 Sep 2026 04:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Margi 2026: दिसंबर में शनिदेव मार्गी होंगे लेकिन इसके पहले शनि की द्दष्टि से कई राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर शनि की द्दष्टि पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 4
शनिदेव होंगे मार्गी - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2026: ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। ये सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। आपको बता दें शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, इस तरह से पूरी राशिचक्र का एक चक्कर लगाने में 30 वर्षों का समय लेते हैं। शनि राशि परिवर्तन के अलावा समय पर मार्गी और वक्री भी होते हैं। पंचांग के अनुसार, शनि दिसंबर माह में मार्गी होंगे यानी यह टेढ़ी चाल से सीधी चाल चलेंगे। शनि की चाल में बदलाव आने के कारण इसका प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। यानी शनिदेव व्यक्ति को उनके अनुशासन और मेहनत के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। ऐसे में जो लोग हमेशा मेहनत, ईमानदारी और अच्छी भावना के साथ कार्य करते हैं शनि की टेढ़ी नजर से बचे रहते हैं। 

शनि देव कब होंगे मार्गी ?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर को शनिदेव मार्गी हो जाएंगे। यानी शनिदेव सीधी चाल से चलेंगे। शनि के मार्गी होने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ेगा, जिससे काम जल्दी बनेंगे, कार्यो में सफलता हासिल होगी और शुभ फलों में वृद्धि होगी। वहीं इसके अलावा जिन राशियों के ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है उनको इससे राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
शनि की द्दष्टि और राशियों  पर प्रभाव
मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों पर शनि के मार्गी होने का प्रभाव मिलाजुला रहने वाले होगा। शनि आपको अपने पुराने कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करेंगे। आपकी परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है। आपको किसी गंभीर मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना होगा और धर्म-कर्म की तरफ आपकी रुचि बनी रहेगी। नई योजनाएं कामयाब होंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
ज्योतीषीय गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों पर शनि की द्दष्टि पड़ने वाली है। इससे सिंह राशि वालों को बेहतर परिणाम के लिए काफी संभलकर चलना होगा। लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपको बता दें सूर्य के कन्या राशि और बुध के भी कन्या राशि में होने से और शनि की द्दष्टि आपकी चीजों को खराब कर सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा और मेहनत के काम लें। 
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही चुनौतीपूर्ण रह सकता है। शनि की द्दष्टि से आपके काम के ऊपर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यों को करने में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको लेन-देन के मामलों में संभलकर रहना होगा। 

विपरीत राजयोग: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, अचानक हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ

घर में जूते-चप्पल रखने का सही तरीका क्या है? जानें वास्तु के ये जरूरी नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें