शनि अब कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। शनिदेव बीते 15 नवंबर 2024 को अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए मार्गी हुए हैं। आपको बता दें शनिदेव 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे थे,जो अब 139 दिन बाद अपनी चाल बदली है। शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे ,फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में गोचर होंगे। जहां पर यह फरवरी 2028 तक रहेंगे।
वरीयान योग में शनिदेव हुए मार्गी
शनि देव 15 नवंबर 2024 को जब वक्री से मार्गी हुए तो उस समय वरीयान योग का संयोग बना हुआ था। आपको बता दें कि 27 योगों में से वरीयान योग 18वां योग है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इय योग का संबंध गुरु ग्रह और भगवान कुबेर से है। जो भी जातक इस योग में जन्म लेता है वह बहुत निपुण और करियर में अच्छी सफलता को प्राप्त करता है।
कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने का प्रभाव
ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह है ऐसे में इनका प्रभाव जातकों को जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि के राशि परिवर्तन के अलावा यह समय-समय पर मार्गी और वक्री भी होते हैं। शनि के वक्री से मार्गी होने का मतलब होता है कि अब जीवन में स्पष्टता और कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं शनि के वक्री होने पर कार्यो में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब शनि के मार्गी प्रभाव से जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी आएगी।
शनिदेव 15 नवंबर 2024 से कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके लग्न यानी पहले भाव में माग्री हुए हैं। आपको बता दें कि शनिदेव कुंभ राशि वालों के लिए पहले और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ेगा और उनसे कड़ी टक्कर भी मिलेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने के लिए कुछ अब अलग तरह की रणनीतियों को अपनाना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से बहस भी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान कोई आपके साथ दुर्घटना घट सकती है।
ज्योतिष में शनिदेव का महत्व
ज्योतिष में शनिदेव को न्यायाधिपति, अनुशासन और कर्मफलदाता ग्रह माना गया है। शनिदेव मंद चाल से चलने वाले ग्रह हैं, जिसके कारण यह लंबे समय तक एक राशि में रहते हैं। शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। यह तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। वहीं पुष्य, अनुराधा और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। कुंडली में शनि के शुभ स्थान पर होने पर शनिदेव अच्छे फल प्रदान करते हैं वहीं शनि के अशुभ स्थान पर होने पर व्यक्ति के कार्यो में देर और बाधाएं आती हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
शनि कुंभ राशि में मार्गी होने से 12 राशियों पर प्रभाव
कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने पर कुछ राशियों का भाग्य बदलेगा और कार्यो में सफलताएं प्राप्त होगी वहीं कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
शनि ग्रह मेष राशि के जातकों के लिए दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर यह आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव अच्छा रहेगा। आय के साधन में वृद्धि होगी और सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंद गति से चलने वाले शनि ग्रह वृषभ राशि के जातकों के लिए नवम और दशम भाव के स्वामी होकर यह आपके दसवें भाव में मार्गी होंगे। राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। शनि देव का मार्गी होना कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
कर्मफलदाता शनि ग्रह मिथुन राशि के जातकों के लिए आठवें और नवम भाव के स्वामी होकर यह आपके नवम भाव में मार्गी होंगे। राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर यह आपके अष्टम भाव में मार्गी होंगे। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बीमारियों से घिरे रह सकते है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद आर्थिक उन्नति होती रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं और आपके लिए शनि मार्गी सातवें भाव में होंगे। राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा किंतु कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए शनि पंचम और छठे भाव के स्वामी हैं और 15 नवंबर को यह आपके छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि में शनि उच्च के माने जाते हैं और यह आपके लिए चौथे और पंचम भाव के स्वामी होकर कुंडली के पंचम भाव में मार्गी होंगे। राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना आपके लिए हर तरह के कार्यो में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आपके लिए शनिदेव कुंडली के तीसरे और चौथे भाव से स्वामी होकर यह आपके चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। मकान, जमीन और वाहन का क्रय कर सकते हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं और यह आपके तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना बेहतरीन रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थ-यात्रा का भी योग बनेगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपके पहले भाव यानी लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में मार्गी होंगे। आपकी आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानियां शनि के मार्गी होने पर दूर होंगी। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का मार्गी होना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। उधार दिए गए धन के वापस मिलने की उम्मीद है।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस समय शनि आपके पहले भाव में ही मार्गी हैं और आपकी कुंडली में शनि लग्न स्वामी के साथ द्वादश भाव के स्वामी हैं। आपके लिए शनि का मार्गी अच्छा नहीं कहा जा सकता है।