फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2024: शनि हुए मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

Sat, 16 Nov 2024 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

12 Rashiyon Par Margi Shani Ka Prabhav:15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। इसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष में शनि को न्याय, व्यवस्था और कठोर परिश्रम की उपाधि दी जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : amar ujala
Margi Shani 2024 : शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। इसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष में शनि को न्याय, व्यवस्था और कठोर परिश्रम की उपाधि दी जाती है। शनि देव ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। इन्हें सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वे एक राशि में लगभग ढाई साल तक शासन करते हैं और फिर दूसरी राशि में चले जाते हैं।
जब शनि किसी व्यक्ति की कुंडली में नीच अवस्था में विराजमान होता है तो यह भयंकर परेशानियां देते हैं, वहीं इसके विपरीत जब शनि उच्च स्थिति में होते हैं तो जीवन को असीमित खुशियों से भर देते हैं। आइए जानते हैं  मार्गी शनि का मेष से मीन राशि सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि  
मेष राशि वालों के लिए, शनि के मार्गी होने से उनकी आय के स्रोत बढ़ने और अपने करियर में प्रगति करने वालों को उन्नति के अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र की परेशानियां भी खत्म होने की पूरी संभावना है। मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत हैं। व्यर्थ की जिम्मेदारियां उठाने से बचें,  समस्या हो सकती है।  
विज्ञापन

3 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय रहेगा। ज़मीन-जायदाद से लाभ के अवसर हैं। यदि वाहन या संपत्ति से संबंधित कोई विवाद है तो उसके सुलझने की संभावना है और कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। अगर आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में फंसे हैं तो वह पूरा हो जाएगा।

4 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मार्गी शनि स्वास्थ्य लाभ का संकेत देता है। यदि आपको कोई बीमारी है तो वह ठीक हो सकती है। इसके साथ ही धार्मिक गतिविधियों से आपको लाभ मिल सकता है। अटकी हुई योजनाएं पूर्तीण होगी और आपको इसमें सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन

5 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है। जब तक शनि का गोचर कुम्भ राशि में रहेगा तब तक सीधी चाल परेशानियां उत्पन्न करती रहेगी। इस दौरान आपको व्यापार में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।  ये समस्याएं तब तक जारी रहेंगी जब तक शनि मीन राशि में नहीं आ जाता। 
विज्ञापन

6 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए लिए शनि की सीधी चाल दांपत्य जीवन की समस्याओं के समाधान के लिहाज से अच्छी मानी जा रही है। जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही है वह समाप्त होगी। जिन लोगों का अपने जीवन साथी से मनभेद या मतभेद हो गया है वो भी सुलझ जाएगा। \
विज्ञापन

7 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मार्शगी शनि का अर्थ है शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना। मार्गी शनि के प्रभाव से आपको  शत्रु जनित समस्याओं से छुटकारा  मिलेगा। स्वास्थ्य समस्यों में भी सुधार होगा।  संतान की दृष्टि से यह गोचर अच्छा नहीं दिख रहा है। संतान से जुड़ी कोई चिंता सामने आ सकती है।

8 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल से धन वृद्धि के योग बनेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन बच्चों को समझने में थोड़ा समय लगेगा। पैसों के मामलों और जीवनसाथी के मामलों में सावधानी बरतें। दूसरों से बहस करने से बचें। 

9 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्गी शनि पैतृक संपत्ति में लाभ दिलाएगा। इसके अलावा, आपको अपने भाई-बहनों और दोस्तों से भी शुभ समाचार मिलेंगे।  वे किसी तरह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें और बाधाएं भी दूर होंगी।

10 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि

धनु राशि के जातकों के आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। उनके करियर और बिजनेस में आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी और कड़ी मेहनत से उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को लेकर कुछ चिंताएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। पिता से संबंधित कोई समस्या है तो उसमें सुधार की संभावना है।

11 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहने वाला है। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आय के स्रोत तो बढ़ेंगे लेकिन धन की आवक थोड़ी धीमी रहेगी।

12 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति हो रही है और रोजगार संबंधी नौकरी में फंसे लोगों के लिए नौकरी के अवसर बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
15 नवंबर 2024 को शाम 5:09 बजे शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए खर्च बढ़ने की संभावना है। कहीं भी अपना पैसा निवेश करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी में निवेश करने से नुकसान होगा। आप शत्रु पक्ष पर भी जीत हासिल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें