Shani Margi Ka Rashiyon Par Asar: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला ग्रह माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनि व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर परिणाम प्रदान करते हैं। यही वजह है कि शनि की स्थिति और उनकी चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में अपनी वक्री अवस्था समाप्त करके मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की इस सीधी चाल से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।