शनि के मार्गी होने पर मेष राशि वालों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। आपके बनते काम भी अटक सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि के मार्गी होने पर मेष राशि वालों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। आपके बनते काम भी अटक सकते हैं। आपको बात-व्यवहार में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगा अन्यथा लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं। इस दौरान मेष राशि वालों को सरकारी मामले परेशान करेंगे। आप सोच समझकर धन खर्च करें। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय-शनिवार और मंगलवार के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।