फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर से बदल रही है शनि की चाल, मार्च 2025 तक पांच राशि वाले रहें जरा संभलकर

Sun, 10 Nov 2024 01:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

15 नवंबर 2024 को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होंगे। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने पर अगले साल कैसा पड़ेगा प्रभाव 
विज्ञापन
1 of 7
Shani Margi 2024: शनि माग्री होंगे - फोटो : अमर उजाला
शनि का गोचर और चाल में परिवर्तन बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। दरअसल शनि किसी एक राशि में लगभग ढाई साल रहते हैं फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि के एक राशि में इतने ज्यादा समय तक रहने के कारण इनका प्रभाव जिन जातकों के ऊपर रहता है उन पर काफी समय तक रहता है। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर हैं और अब 15 नवंबर को मार्गी होने वाले हैं। 

शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशियों पर शनि की चल रही साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाएगी वहीं कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो आएगी। आइए जानते हैं शनि के साल  29 मार्च 2025 से पहले तक और बाद में किन-किन राशियों के ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा। 

शनि अभी कुंभ राशि में हैं और यह 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी, वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालो पर 29 मार्च 2025 तक ढैय्या रहेगी। 

 
विज्ञापन

2 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
29 मार्च 2025 तक मकर, कुंभ और मीन राशि पर प्रभाव

मकर
मकर राशि वालों के लिए शनि पहले और दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। 29 मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में आपके लिए दूसरे भाव में रहेंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में शनिदेव धन से जुड़ी कुछ परेशानियां दे सकते हैं। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आय के कुछ नए स्त्रोत भी पैदा हो सकते हैं। आपके ऊपर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है जिससे धन में रुकावटें आ सकती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ
कर्मफलदाता शनि आपके लिए पहले और बारहवें भाव के स्वामी है और साल 2025 में राशि परिवर्तन करने से पहले यह आपके पहले भाव में रहेंगे। 15 नवंबर 2024 के बाद शनि मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए शनि का प्रभाव मिलाजुला ही रहता है। आपके लिए शनि पहले भाव में होने से आपको सेहत संबंधी कुछ परेशानियां दे सकते हैं। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि जैसे ही कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे कार्यों में सफलताएं मिलनी शुरू होगी। मार्च 2025 से पहले तक इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में परेशानियां हावी रहेंगी जैसे ही शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगी जीवन में सुख का संचार होगा। 

4 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि वालों के लिए शनिदेव ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर अभी मौजूदा समय में कुंभ राशि में बारहवें भाव में होंगे। मीन राशि वालों के लिए शनि मिलाजुला ही प्रभाव डालते हैं। मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे फिर मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती जारी रहेगी। आपको नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के माललों में आपकी कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको संभलकर चलना होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क
मार्च 2025 तक कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। ऐसे में घर पर पारिवारिक क्लेश हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपको कुछ ज्यादा ही प्रयास करने पड़ सकते हैं। कामकाज को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कामकाज अधूरे रहेंगे। धैर्य के साथ आपको किसी भी गंभीर मामलों को नियंत्रित करना होगा। शनि के राशि परिवर्तन के बाद आपकी स्थिति में बदलाव आएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक 
जब तक शनि का मीन राशि में गोचर नहीं होगा तक तक आपके जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी। मार्च 2025 के बाद जैसे ही शनि का गोचर होगा वृश्चिक राशि से शनि की ढैय्या खत्म होगी। मार्च 2025 तक आपको आर्थिक परेशानियां से जूझना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनि राशि परिवर्तन 2025 - फोटो : अमर उजाला
साल 2025 में साढ़ेसाती और ढैय्या 
शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। ऐसे में इनका प्रभाव जिन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ता है उस पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का असर ज्यादा दिनों तक देखने को मिलता है। शनि 29 मार्च 2025 को अपनी राशि बदलेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा, मीन राशि 
वालों को साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा और कुंभ राशि वालों पर आखिरी और अंतिम चरण की साढ़ेसाती रहेगी। वहीं वृश्चिक राशि पर ढैय्या खत्म होगी और धनु राशि पर शुरू होगी। जबकि कर्क राशि वालों पर कंटक शनि की दशा खत्म होकर सिंह राशि के जातकों पर शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें