Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका दिल खुश रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। इसके साथ ही आपका पार्टनर आपसे अच्छा व्यवहार करेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके पार्टनर के आंखों में कोई दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ अच्छा रहेगा। मैरिड कपल के लिए आज का दिन अच्छा है। दोनों मिलकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपका प्रियतम अपने घर में चल रही दिक्कतों की वजह से कुछ दुखी होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम विवाह की सौगात मिलने का समय आ गया है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की बात सामने आएगी। प्रेम जीवन में भी खुशियां और प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में भी शांति रहेगी और जीवनसाथी घर के कामों में व्यस्त रहेगा। प्यार के मामलों में काफी रोमांटिक रहेंगे। आज दिल में जो है, उनके सामने रख दें और प्रपोज करना चाहते हैं, तो बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा, लेकिन आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस संभव है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपकी छवि बढ़िया बनेगी।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी परिवार के प्रति सभी दायित्व निभाएगा और सभी का प्रेम प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल होगी। आपका प्रियतम आप को प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन साथी अपनी मीठी बातों से आपका मन खुश रखेगा। प्यार के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे और आपको अपनी संतान से सुख मिलेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवन साथी के विचारों को सुनें और समझें, क्योंकि उससे आपको मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी बात का बतंगड़ बनने से प्यार का स्वाद थोड़ा फीका हो सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा और जीवन साथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम जताने के अवसर भी मिलेंगे। प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में आपका प्रिय यदि आपसे नाराज चल रहा है, तो उन्हें मनाने का प्रयास करें और आपके छोटे से प्रयास से ही वे मान जाएंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर चलेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।