फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में शनि-मंगल और सूर्य की चाल से मचेगी हलचल, इन चार राशि वालों का बदल जाएगा समय

Wed, 15 Jul 2026 12:09 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Mangal And Surya Gochar In Sawan 2026: सावन 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह समय सभी के लिए खास और बेहद शुभ रहने वाला है। लेकिन कुछ राशि वालों का सावन में भाग्य भी चमक सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Mangal And Surya Gochar In Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है। यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इसके अलावा इस साल का सावन ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी काफी प्रभावशाली रहने वाला है। सावन के दौरान तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार, मंगल 2 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे, जिससे उनका प्रभाव और अधिक मजबूत होगा। इसके अलावा, शनि देव 20 अगस्त 2026 को मीन राशि के रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर करेंगे। ऐसे में सावन के दौरान मंगल, सूर्य और शनि का यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।
Surya Guru Yuti: पुष्य नक्षत्र में सूर्य-गुरु की युति, इन 5 राशियों की मान सम्मान और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
25 जुलाई के बाद दौड़ेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध उदय से करियर, कारोबार और इनकम में होगा बड़ा उछाल
विज्ञापन

2 of 5
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। महादेव की कृपा से आपके व्यापार की विस्तार योजनाएं सफल होंगी। करियर और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ पूर्ण रूप से आपके साथ बना रहेगा।
Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा इन 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा समय, जान लें उपाय
विज्ञापन

3 of 5
Sawan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान प्राप्त होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। भगवान शिव की कृपा से मान-सम्मान और सफलता में वृद्धि होगी। कॉलेज या किसी कला से जुड़े हैं, तो सफलता हासिल करने में आपकी सारी बाधाएं दूर होती नजर आएंगी।

4 of 5
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। मनचाहे साथी को पाने की कामना इस समय पूरी हो सकती है। करियर को लेकर भी आप आगे बढ़ेंगे।  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति के योग बनेंगे।
Vastu Tips For Fridge: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं ये 3 चीजें? खुलेंगे आर्थिक उन्नति के रास्ते
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए साझेदार मिलने के योग हैं। धन लाभ होने से भौतिक सुख आपका बढ़ेगा। आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण को शांत और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने का प्रयास करें।
July Bhavishyavani 2026: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले 15 दिन ? जानें कुछ बड़ी भविष्यवाणियां
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें