Budh Margi 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं, जो अब आपके तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध की यह स्थिति आपके साहस को बढ़ाएगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। नए व्यापारिक अवसरों के रूप में लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। नकारात्मक परिस्थितियों का सामना कम हो सकता है। दूसरे शहरों से भी व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी।