फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की मंगल पर पड़ रही द्दष्टि, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेगा मनचाहा लाभ

Fri, 10 Jul 2026 06:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

20 जून से लेकर 2 अगस्त तक शनि की मंगल पर तीसरी द्दष्टि पड़ रही है जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
मंगल पर शनि की द्दष्टि - फोटो : adobe stock
जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर के अनुसार बहुत की खास है। जुलाई के महीने में जहां शनि उल्टी चाल चलेंगे, वहीं इस महीने शनि-मंगल का संबंध कुछ राशियों के ऊपर प्रभाव रहेगा। आपको बता दें शनि अभी मीन राशि में हैं और वहीं मंगल शुक्रदेव के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह की सातवीं द्दष्टि होती है लेकिन शनि, मंगल और गुरु की विशेष द्दष्टि भी होती है। शनिदेव की तीसरी, सातवीं और दसवीं द्दष्टि को बहुत ही खास मानी जाती है। ऐसे में शनि देव के मीन राशि में रहने के कारण तीसरे स्थान पर वृषभ आता है। इस तरह से शनि की तीसरी विशेष द्दष्टि मंगल पर पड़ रही है। यह विशेष संयोग 20 जून से बना हुआ है जो 2 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की मंगल पर द्दष्टि होने से किन-किन राशियों को लाभ होता हुआ मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की मंगल पर द्दष्टि पड़ने के कारण आने वाले समय में अच्छा लाभ होता है दिखाई पड़ रहा है। इस दौरान नौकरी और काराबोर से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं में आपको गति मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शनि की मंगल पर तीसरी द्दष्टि कन्या राशि वालों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। कामकाज के सिलसिले में आपको नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। आर्थिक प्रगति के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको सकारात्मक मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 

4 of 5
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। किसी पुराने मामलों में आपकी जीत होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। लेन-देन में आपको पुराने में लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए शनि की द्दष्टि मंगल पर पड़ने से आने वाले दिनों में करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपका रुका धन वापस मिल सकता है। अतिरिक्त आय के मौके मिलेंगे। निवेश संबंधी मामलों में आपको आने वाले दिनों में अच्छा लाभ मिल सकता है। 
Numerology: सबसे अच्छी सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग, हर समस्या का देते हैं सटीक समाधान
Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें