फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

Fri, 10 Apr 2026 01:28 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Jayanti 2026: इस साल शनि जयंती पर शनिवार और अमावस्या तिथि एक साथ पड़ रही है, जिसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह योग बेहद प्रभावशाली और फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह शुभ रहने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 6
शनि जयंती 2026 शनिश्चरी अमावस्या - फोटो : Amar Ujala
Shani Jayanti 2026 Par Shubh Sanyog: साल 2026 में शनि जयंती 16 मई को मनाई जाएगी। इस बार यह पर्व खास माना जा रहा है क्योंकि इस साल लंबे समय बाद एक अत्यंत शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार शनिवार और अमावस्या तिथि एक साथ पड़ रही है, जिसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह योग बेहद प्रभावशाली और फलदायी माना जाता है। ऐसे में इस दिन शनि ग्रह से जुड़े उपाय करने पर विशेष लाभ मिलते हैं। माना जा रहा है कि इस शुभ संयोग का असर राशिचक्र की कुछ राशियों पर खास तौर पर देखने को मिलेगा, जिनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और रुके हुए कार्य भी गति पकड़ सकते हैं।

Sun Signs: सूर्य की तरह तेजस्वी होते हैं इस राशि वाले, जानिए इनके खास गुण
Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि जयंती नए अवसरों का द्वार खोल सकती है। करियर से जुड़े मामलों में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं। शनि देव की कृपा से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपके अंदर ऊर्जा व आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बदलाव लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कुछ जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। पिछले समय में किए गए प्रयासों का फल मिलने की संभावना है और आपके काम की सराहना भी हो सकती है।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर लेने जा रहे हैं वाहन तो राशि अनुसार चुनें रंग, खुलेगा तरक्की का रास्ता

4 of 6
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि जयंती के बाद का समय लाभकारी रह सकता है। आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल कर सकते हैं और समाज में अच्छे लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और खासतौर पर माता या मातृ पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रह सकती है। इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपके मन को प्रसन्न करेगी। आप अपनी क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। कुछ लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है, वहीं स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए इस राशि के लिए यह समय विशेष महत्व रखता है। शनि जयंती के बाद आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मई के बाद सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें