फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti 2020: शनि जयंती आज,जानिए राशिनुसार क्या करने से मिलेगी शनिदेव की कृपा

Fri, 22 May 2020 08:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शनि जयंती 2020: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तेल चढ़ाया जाता है।
आज यानी 22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर भगवान शनि का जन्म हुआ था। शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न और शनिदोषों से मुक्ति के लिए विशेष पूजा की जाती है। शनि जयंती पर दान और स्नान का महत्व है। लॉकडाउन के चलते स्नान और दान करना संभव नहीं है। शनिदेव उन व्यक्तियों पर बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते है जो गरीबों की सेवा और  उनकी जरूरत का ध्यान रखते हुए दान करते हैं।शनि दोषों से छुटकारा पाने और शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए सभी 12 राशियों के जातकों के लिए शनि जयंती पर कौन सा उपाय करना चाहिए। आइए जानते हैं।
शनि जयंती के शुभ अवसर पर कोकिलावन शनि धाम में चढ़ाएं 11 किलों तेल और पाएं अष्टम शनि ,शनि की ढैय्या एवं साढ़े - साती के प्रकोप से छुटकारा
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष-  मेष राशि के जातक किसी गरीब और लाचार व्यक्ति को कष्ट न दें। आपके के लिए शनि जयंती पर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
22 मई को शनि जयंती, उससे पहले जानें कहीं शनि आपकी राशि के लिए घातक तो नहीं !
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ- गरीबों का दान करें और बीमार व्यक्तियों की विशेष रूप से सेवा करें। साथ ही शनिदेव के नामों का जप करें। 
22 मई को शनि जयंती, उससे पहले जानें कहीं शनि आपकी राशि के लिए घातक तो नहीं !
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को बड़े बुजुर्गो और माता-पिता का आदर सत्कार करें। शनिदेव को काली उड़द चढ़ाने से शनिदोषों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क- राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा।


विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए शनि जयंती पर हनुमान जी पूजा करने के बाद ही किसी काम की शुरुआत करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शनि जयंती के दिन उपवास रखना उपयोगी रहेगा और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

8 of 13
राशि
तुला-  विपत्तियों में फंसे जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। शनिदेव के मंदिर में जाकर शनि देव को तेल चढ़ाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक- सुबह उठने का बाद किसी गाय या कुत्ते को भोजन करवाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

10 of 13
राशि
धनु-  धनु राशि के जातकों के लिए शनि जयंती के अवसर पर पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा मिलेगी।

11 of 13
राशि
मकर- घर के बाहर आये किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

12 of 13
राशि
कुंभ- आपके लिए शनि जयंती पर हनुमान जी पूजा करने से शनिदोष से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए बजरंग बाण का पाठ उपयोगी रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें