फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Sade Sati: क्या आपके ऊपर भी है शनिदेव की टेढ़ी नजर ? रहें सावधान

Tue, 02 May 2023 10:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शनि का नाम आते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। ऐसी धारणा है कि शनिदेव की अशुभ द्दष्टि जिस किसी पर पड़ती है उसके जीवन में परेशानियों का सिलसिला बढ़ जाता है। लगातार कार्यों में असफलताएं और आर्थिक चुनौतियों से सामना शुरू हो जाता है। शनिदेव को इस कलयुग का न्यायाधीश माना गया है क्योंकि ये व्यक्ति के किए गए कर्मों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की टेढ़ी नजर जिस किसी जातक पर पड़ती है उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। शनि की इस टेढ़ी नजर को शनि की तीसरी द्दष्टि के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जिस कारण से इनका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। शनि 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से कुछ राशियों के ऊपर शनि की टेढ़ी नजर है। आइए जानते हैं शनि की टेढ़ी नजर किन-किन राशियों के ऊपर हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार शनि की तीसरी द्दष्टि मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ रही है। शनि की तीसरी द्दष्टि से मेष राशि के जातकों को बहुत ही सावधान रहना होगा। आपको अपने सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो लगातार अस्पताल के चक्कर काटने होंगे। कार्यो में असफलताएं बनी रहेंगी। धन हानि होने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर भी शनिदेव की तीसरी द्दष्टि लगातार बनी हुई है। ऐसे में जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें इसमें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर मन उदास रहेगा। वाद-विवाद के बढ़ने से आपकी मानसिक परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में साथी संग कटुता रहेगी। 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के ऊपर भी शनि की तीसरी द्दष्टि अच्छा परिणाम नहीं दे रही है। कार्यों में लगातार रूकावटें आने से आपका मन उदास रहेगा। धन हानि से आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। सेहत में गिरावट से आपके ऊपर तनाव रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपके लिए आने वाला समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की टेढ़ी नजर है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद पैदा होने से आपको नुकसान होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
शनि की तीसरी द्दष्टि से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यो में लगातार बाधाएं आने से आपको समय और धन दोनों का ही नुकसान होगा। आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए आपको लगातार सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें