फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2023: शनिदेव का कुंभ राशि में वक्री होना इन तीन राशि वालों के लिए दिलाएगा फायदा ही फायदा

Fri, 16 Jun 2023 04:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव का प्रभाव जब भी जातक की कुंडली में होता है तो इसका शुभ-अशुभ दोनों ही तरह परिणाम देखने को मिलता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। आपको बता दें शनि अभी अपनी दूसरी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद हैं और 17 जून को इसी में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से शश राजयोग का निर्माण हुआ है। इस शश राजयोग से बनने से कुछ राशि वालों के जीवन पर बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां...

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
आपकी ही राशि में शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि का कुंभ राशि में वक्री होना बहुत ही लाभ पहुंचाने वाला सिद्ध हो सकता है। शनि आपकी ही राशि के स्वामी है और आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की उम्मीद है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे। नई-नई योजनाओं में आपको काम करने का मौका मिलेगा। शनि के वक्री होने से जो आपके काम पिछले कई दिनों से रुके हुए थे वे अब गति पकड़ेंगे। घर और परिवार मे सुख-शांति रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा आने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 17 जून से शश राजयोग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए यह आने वाले कुछ दिन बहुत ही बेहतरीन बीतेंगे। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति संभव है। शनिदेव आपकी राशि से सप्तम भाव में होंगे। ऐसे में आपका मधुर संबंध घर के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों से अच्छा रहने वाला है। जो लोग अभी अविवाहित हैं उन्हें विवाह के लिए कई रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर अच्छा बीतेगा। सहयोगियों और अधिकारियों के संग आपके मधुर संबंध होंगे। जिन जातकों का कोई मसला कोर्ट-कचहरी में लंबित है उन्हें इसमें राहत मिलने की योग हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
कुंभ राशि में शनि का वक्री होना और इससे शश राजयोग का निर्माण होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस योग से आपकी आर्थिक स्थितियों में पहले के मुकाबले बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। शनिदेव आपकी कुंडली में चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में आपके लिए जीवन में कई तरह की लग्जरी चीजें आएंगी जिसका आप लुफ्त उठाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस दौरान जो लोग जमीन-जायदाद और मकान से संबंधित काम करते हैं उनके लिए शनिदेव बहुत ही शुभ साबित होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें