rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना और फिर शनि का अस्त होना बहुत ही लाभ देने वाला गोचर होगा। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करेंगे। शनि के अस्त फिर गोचर से इस राशि के जातकों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको करियर में कई तरह के अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे आप सफलता की ऊंचाई को प्राप्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातक अपना व्यापार हर तरफ फैलाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी।