मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि पर साढ़ेसाती
वर्ष 2027 में शनि के मेष राशि में गोचर करने से मीन राशि वालों के लिए अंतिम चरण शुरू होगा। जिसमें आपके जीवन में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
शनि गोचर का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं। यानि अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल और बुरे कर्म करने पर बुरा फल प्रदान करते हैं। शनि के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर जरूर पड़ता है। ऐसे सभी को धैर्य और संयम के साथ लेने की आवश्यकता है। साल 2027 में शनि के गोचर करने से कुंभ राशि वालों पर से साढ़ेसाती खत्म होगी। मीन, मेष और वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण शुरू होंगे।