फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिश्चरी अमावस्या के बाद होगा शनि की चाल में परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा सफलता का साथ

Tue, 12 May 2026 08:10 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 मई 2026 को शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि ग्रह के गोचर में बदलाव होगा। जानें किन 5 राशियों को इस परिवर्तन से महालाभ, सफलता और भाग्य का साथ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Shani Nakshatra Transit - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar: सनातन धर्म में शनिश्चरी अमावस्या का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा, व्रत और दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 16 मई 2026 की सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 17 मई 2026 की सुबह 1 बजकर 13 मिनट तक ज्येष्ठ अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके चलते 16 मई 2026 को शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी। इस पवित्र तिथि के समाप्त होने के बाद 17 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर शनि ग्रह रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने की संभावना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव और भाग्य का साथ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।
Vish Yog 2026 Rashifal: चंद्रमा और शनिदेव ने मीन राशि में बनाया विष योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

विज्ञापन

2 of 6
व्यापार और करियर में लाभ के अवसर बनेंगे। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि के गोचर का प्रभाव मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। रिश्तों में आई दूरियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और पुराने मनमुटाव दूर होने का मौका मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे व्यापार और करियर में लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर कान संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस होगी।

विज्ञापन

3 of 6
सामाजिक स्तर पर सुधार लेकर आ सकता है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और सामाजिक स्तर पर सुधार लेकर आ सकता है। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे लोगों के साथ बेहतर तालमेल बन पाएगा। परिवार के भीतर चल रहे तनाव कम होंगे और संबंधों में मिठास लौटेगी। करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

4 of 6
कार्यक्षेत्र में सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि प्रगति और सफलता लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है, जिससे नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी।

विज्ञापन

5 of 6
नौकरीपेशा लोगों के लिए नई शुरुआत या बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई शुरुआत या बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। अनावश्यक विवादों से दूर रहने पर घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर परिवर्तन और राहत लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मानसिक तनाव कम होगा और आप अधिक संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से जुड़ी समस्याओं में सुधार के संकेत हैं, जिससे ऊर्जा और ताजगी बनी रहेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें