शनि अब गुरु की राशि मीन में हैं। शनिदेव इस राशि में लगभग 30 वर्षों बाद गोचर हुए हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि पिछले ढाई वर्षों से अपनी स्वयं की राशि और मूल त्रिकोण कुंभ में विराजमान थे जो अब बीते 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि यहां साल 2027 तक रहेंगे। शनि के गुरु बृहस्पति के आधिपत्य वाली राशि मीन में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए आगे आने वाले कुछ वर्ष बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कौन हैं ये भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन
2 of 4
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर बहुत ही शुभ फलदायी और बेहतरीन रहने वाला साबित होगा। शनि यहां आपके कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं। शनि का दशम भाव में गोचर बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर-कारोबार के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी और साल 2027 तक नौकरी में लगातार ग्रोथ मिलेगी। अच्छा वेतन और अच्छी लाइफ स्टाइल होगी। शिक्षा में कार्यरत लोग अपने लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त करेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और अच्छा बैंक बैलेंस होगा।
विज्ञापन
3 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि में शनि उच्च के माने गए हैं। ऐसे में शनि का साल 2027 तक मीन राशि में रहने के कारण तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेंगी। आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रहेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हे आने वाले वर्षों में अच्छी कामयाबी मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनिदेव का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव चौथे भाव में गोचर करेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपके मनचाहे काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में बेहतर से बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद में अच्छा खासा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार वालों को साथ मधुर संबंध होंगे।