मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार को लेकर कुछेक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान इष्ट-मित्रों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके भीतर थोड़ा निराशा का भाव जाग सकता है। हालांकि यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी और आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेन-देन और व्यवसाय से जुड़ी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और कागज संबंधी काम कार्य पूरे करके रखें। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में इस संबंध में कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी। सीनियर अपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति के जरिये उद्योग-धंधे में लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय: दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। इस दौरान घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं। वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए। यदि आपका किसी के साथ भूमि-भवन का विवाद चल रहा है तो आपको उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के सुलह-समझौते से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और सफर करते समय अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें। सप्ताह उत्तरार्ध में पढ़ने-लिखने वालोंं छात्र का मन पढ़ाई से उचटेगा। हालांकि मनचाही सफलता को पाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सच्चे मन से शक्ति की साधना और श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में सफलता के लिए नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार रूप लेती नजर आएंगी। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं शुभ साबित होंगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। युवाओं का अधिकंश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से पिकनिक-पार्टी के योग बनेंगे। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप किसी बात को लेकर आपके रिलेशन लव पार्टनर के साथ खराब हो गए तो गलतफहमियां दूर होंगी और आपकी लव लाइफ एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को अपने सीनियर की निकटता का पूरा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। उन्हें कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का आम जनता और पार्टी के भीतर विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य आपको किसी प्रिय व्यक्ति से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट हासिल हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। इस दौरान तीर्थ यात्रा के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से समय शुभ है। इस सप्ताह आपके संबंध लव पार्टनर के साथ मजबूत होंगे और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष की तरह से सहयोग मिलेगा। सेहत से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर करने की भी बिल्कुल भूल न करें अन्यथा शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह आप पर कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्ट-मित्र पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गये धन निवेश से खासा लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा और बाजार में साख बढ़ेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी लोगों के बीच प्रसिद्धि बढ़ेगी। कमीशन, कांट्रैक्ट और विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय शुभ है। सप्ताह के मध्य में उन्हें कोई बड़ा कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है। विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है। इस संबंध में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में भी आपको खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में ही किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस दौरान अचानक से प्रियजनों के साथ पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। युवाओं का यह समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको वाहन या अन्य कोई सुख-सुविधा से जुड़ी चीज खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से समय पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके रिलेशन मजबूत होंगे। घर-परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की साधना करें और माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
6 of 12
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों और चिंताओं से थोड़ी-बहुत ही सही लेकिन कमी आएगी। आप अपने सहयोगियों की मदद से आप टास्क को येन-केन-प्रकारेण पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, जिसके चलते आपके काम-काज थोड़ा-बहुत प्रभावित हो सकता है। ऐसे में किसी पुराने रोग के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के शिकार होने पर जरा भी लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपकी एक छोटी सभी भूल या फिर कहें लापरवाही आपके किए कराए काम पर पानी फेरने और बॉस के गुस्से का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 12
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से किसी अटके काम को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह प्रापर्टी और परिवार से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। यदि किसी बात को लेकर परिजनों या फिर कहें भाई-बहन के साथ तकरार हो गई थी तो इस इस सप्ताह आपके बीच आई कटुता और गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सप्ताह के प्रारंंभ में व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े काम पूरे होंगे। लिखा-पढ़ी का काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के द्वारा किए गये बेहतर कार्य की सीनियर प्रशंसा करेंगे। तय समय से पहले बेहतर काम करने के लिए उन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया जा सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार देखने को मिलेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने में जो अड़चनें आ रही थीं, वो स्वजनों की मदद से दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल रंग का पुष्प और लाल रंग का चंदन अर्पित करें। साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ भी करें।
8 of 12
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की चिंताओं और परेशानियों से उबारने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से अपने रोजी-रोजगार के लिए परेशान चल रह थे, तो इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी अधिकतर दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर तबादला या फिर पदोन्नति मिल सकती है। इस सप्ताह आप पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी और उसके निर्देशन में आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में घर में कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस दौरान प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वजनों के साथ संवाद करने पर गलतफहमियां दूर होंगी और परस्पर स्नेह बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
9 of 12
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरे होंगे। जिससे इस राशि के जातकों के भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष की मदद या सलाह से आप लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर विरोधी खुद ही आपसे समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर काम की प्रशंसा होगी। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप लंबे समय समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को क्रय करने की योजना बना रहे थे इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। बहुप्रतीक्षित चीज के मिलने या काम के सिद्ध होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं व्यवसाय का विस्तार करने में सहायक साबित होंगी। बाजार में फंसा धन निकल आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह धनु राशि के लोगों का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अपने प्रेम संबंध को मजबूत एवं मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि आपको खुद भी मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
10 of 12
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए। कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए बड़े का नुकसान बन सकती है। ऐसे में दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और अपने कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को समय पर निबटाने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको मार्केट में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर आपकी योजनाओं में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें। इस दौरान कारोबार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को लेकर जल्दबाजी या असंमजस में कोई बड़ा फैसला न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं।
11 of 12
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस सप्ताह करियर-कारोबार हो या फिर घर-परिवार, किसी भी मामले को सुलझाते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह नई जगह से काम के ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन बदलाव का फैसला लेते समय आपको सभी नफे-नुकसान के बारे में विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ वाहन सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुंभ राशि के लोगों का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी भी चुनौती का सामना करते समय आपका लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर शमीपत्र और भस्म चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतानपक्ष से जुड़ा कोई समाचार प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यह सप्ताह आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ है। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा एवं पद में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि धन की आवक के साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी क्योंकि आप इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का इस सप्ताह गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। ऐसे लोगों को पार्टी या किसी संस्थान में बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता-पिता के सहयोग और समर्थन से अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर-कारोबार या निजी जीवन में लिए गये निर्णय का लाभ आपको भविष्य में देखने को मिलेगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इसमें सफलता मिल सकती है। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।