फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव को सबसे ज्यादा प्रिय होती हैं ये पांच राशियां, कष्ट देने के बजाय देते हैं सुख और वैभव

Mon, 25 May 2026 04:24 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनिदेव को कुछ राशियां बहुत ही प्रिय होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शनि देव की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala
Shani Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष में शनिदेव को बहुत ही प्रभावशाली और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जिसके  कारण इनका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सभी ग्रहों में शनि ही एक मात्र ऐसे ग्रह हैं जिनको साढ़ेसाती और ढैय्या का अधिकार है। शनि की साढ़ेसाती को बहुत ही कष्टकारी माना जाता है लेकिन शनि जहां कष्ट देते हैं वहीं कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा भी रहते हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के ऊपर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शनिदेव की प्रिय राशियों में एक राशि वृषभ होती है। शनिदेव वृषभ राशि के लोगों के ऊपर खूब मेहरबान रहते हैं। दरअसल इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और शुक्र और शनि की आपस में मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में वृषभ राशि पर शनि की अशुभता का प्रभाव बहुत ही कम रहता है। ऐसे लोग के ऊपर शनि अपनी कृपा द्दष्टि हमेशा रखते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और हर तरह का वैभव प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में एक होती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं ऐसे में शनिदेव इन राशियों के ऊपर अपनी कृपा द्दष्टि हमेशा रखते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वाले बहुत ही मेहनती, ईमानदारी और कर्मठ स्वभाव के होते हैं जिसके कारण शनिदेव हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं। 

4 of 6
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव होते हैं। यह राशि भी शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक राशि होती है। इस कारण से मकर राशि वालों पर शनिदेव की कृपा रहती है। शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या लगने के बाद भी इनके ऊपर इसका बुरा प्रभाव नहीं होता है। शनि की कृपा से ऐसे लोगों का जीवन हमेशा धन-दौलत, मान-सम्मान और सफलता से भरा हुआ होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। इस कारण से इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है जिसके कारण कुंडली में ग्रहों का विपरीत प्रभाव पड़ने के काण भी इस राशि के जातकों पर ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग कम मेहनत पर ज्यादा से ज्यादा सफलता हासिल करने में कामयाब होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के ऊपर भी शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं और गुरु-शनि की आपस में अच्छी मित्रता होती है। इन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या होने के बावजूद शनिदेव ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। 

Rahu Transit 2026: साल के अंत में राहु का होगा महागोचर, 4 राशियों के करियर और बिजनेस में आएगा बड़ा बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें