ज्योतिषशास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से जातक को उचित फल प्रदान करते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरा कर्म करने वालों कष्ट देते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार इस समय वृष और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है वहीं वृश्चिक, धनु और मकर राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन सभी 5 राशियों पर शनि के प्रभाव को कम करने के लिए 2020 तक अगर कुछ उपाय किए जाय तो शनि के प्रकोप को कुछ कम किया जा सकता है।