rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के लिए शनि नवें और दशम भाव के स्वामी होकर प्रबल राजयोग कारक कहे गए हैं। दशम भाव में शनि का उदय होना इन जातकों के लिए अपार सफलता देने वाला होगा। शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को अब भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय नौकरीपेशा जातकों के जीवन में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको किसी गुरु के सानिध्य में धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। इस समय व्यापारी वर्ग को अच्छी उन्नति मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा।