फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday 2025: अप्रैल में न्याय के देवता शनिदेव होंगे उदित, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

Wed, 26 Mar 2025 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिदेव के उदित होने पर सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में चार राशियां ऐसी भी हैं, जिनका अच्छा समय शुरू होने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये चार भाग्यशाली राशियां कौन सी होने वाली हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Shani Uday 2025 - फोटो : adobe stock
Shani Uday 2025: शनि देव न्याय के देवता हैं, जो लोगों को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। उनकी कृपा और क्रूर दृष्टि, दोनों ही जीवन को गहराई से प्रभावित कर सकती हैं। शनिदेव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश भी कहा जाता है, जो करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में हैं और 29 मार्च को वह मीन राशि में संचरण करेंगे। इसके साथ ही वह अप्रैल में उदय होंगे। शनिदेव के उदित होने पर सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में चार राशियां ऐसी भी हैं, जिनका अच्छा समय शुरू होने की संभावना है। इस दौरान इन तार राशियों के लिए धन लाभ और सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये चार भाग्यशाली राशियां कौन सी होने वाली हैं। 
 

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप

विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल शनि देव आपके कर्म भाव में उदित होंगे। ऐसे में जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है, या जो लम्बे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। आपको व्यापार में भी लाभ हो सकता है। इस दौरान धन वृद्धि के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इसके अलावा आपका मनचाही जगह पर स्थानांतरण भी हो सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शनि के दशम भाव में स्थित होने से मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस अवधि में वे अपनी इच्छित सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्हें लोगों से सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। साथ ही उनके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों के व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। 

 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनि के छठे भाव में स्थित होने से तुला राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। उन्हें आकस्मिक धन लाभ और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना पाएंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वे उन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे, जिन्हें वे लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे।
 

Numerology: मूलांक 4 वालों के लिए कौन-कौन से मूलांक साबित हो सकते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनि के पंचम भाव में स्थित होने से वृश्चिक राशि के जातकों की योजनाएं सफल हो सकती हैं। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि, कुछ चुनौतियां और संघर्ष रह सकते हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने में सक्षम रहेंगे। इस समय वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बना सकते हैं, जिससे उन्हें करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें