आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनि देव का वक्री से मार्गी होना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से चौथे भाव में मार्गी होंगे जिससे आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मकान, वाहन आदि की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा शनिदेव की द्दष्टि आपकी कुंडली के 10वें भाव पर पड़ रही है जिससे नौकरी के लिए आने वाला समय अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।