rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव तीसरे स्थान में मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष में इस भाव से मनुष्य के साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनिदेव की दृष्टि आपके पंचम स्थान नवम भाव और द्वादश भाव पर होगी। शनिदेव के मार्गी होने से मीडिया लेखन और जनसंचार से जुड़े जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है की शनिदेव के मार्गी होने से कई वरिष्ठ लोगों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी और आप अपने बुद्धि कौशल से कई बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने में समर्थ होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि शनि मार्गी होने के बाद आप अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से परिचित भी करवा सकते हैं। शनिदेव के मार्गी होने से आपसी रिश्तों की समझ और गर्माहट और बढ़ने वाली है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। आयात निर्यात से जुड़े व्यापारियों को अच्छे धन की प्राप्ति होगी। शनि देव के मार्गी होने से आपकी धार्मिक यात्राएं भी होगी इसके अलावा आपके पिता और आपके गुरुओं का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।
November Horoscope 2023: आपके लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल