फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा असर

Fri, 22 Jan 2021 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
शनिदेव : शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2021 - फोटो : अमर उजाला
सभी 9 ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले और किसी एक राशि में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले न्यायाधिपति और मृत्युलोक के दंडाधिकारी भगवान शनि 22 जनवरी की शाम 5 बजकर 39 मिनट पर अपने पिता सूर्य के नक्षत्र उत्तराशाढ़ा की यात्रा समाप्त करके चंद्रमा के नक्षत्र 'श्रवण' में प्रवेश कर रहे हैं। अब तक ये पिता के नक्षत्र में यात्रा कर रहे थे इसलिए पृथ्वी वासियों के लिए बहुत विषम स्थिति नहीं थी किंतु अब चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए कहीं न कहीं चंद्र और शनि के इस संयोग का 'विष योग' जैसा प्रभाव दिखेगा जो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। शनिदेव जब-जब चंद्र के नक्षत्रों का वेध करते हैं विष योग जैसा योग पृथ्वी वासियों को परेशान करने लगता है। इसका प्रभाव श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर अधिक पड़ेगा। इसीलिए उन्हें अपने अच्छे कर्मों के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है और इसकी समय-समय पर समीक्षा भी करते रहनी है कि मेरे द्वारा किसी का अहित ना हो, अथवा मेरे शुभ कर्मों में गिरावट ना आने पाए अन्यथा शनि के कोप भाजन से बचना आसान नहीं है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों के लिए कैसा प्रभाव रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Rashifal 2021: आप सभी के लिए नया साल कैसा रहेगा, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
आपकी राशि के लिए यह परिवर्तन कार्य व्यापार में कुछ शिथिलता ला सकता है किंतु समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने में थोड़ा विलंब लग सकता है किंतु सफल अवश्य होंगे। नशाखोरी से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
यह परिवर्तन धर्म-कर्म के मामलों में कुछ उदासीनता ला सकता है। अधिक से अधिक यात्राएं करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करने की दृष्टि से ये नक्षत्र परिवर्तन बेहतर रहेगा। आपमें ऊर्जा शक्ति की वृद्धि हो जाएगी। इसीलिए अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
आपकी राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन एक अलग तरह की चुनौती पेश करेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और पैतृक संपत्ति में भी कहीं न कहीं विवाद उत्पन्न हो सकता है। इस अवधि के मध्य विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।




विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपकी राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन काफी मिलाजुला रहेगा क्योंकि कार्य व्यापार की दृष्टि से तो ये अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ उदासीनता आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह परिवर्तन उत्तम रहेगा। शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने ना दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपकी राशि के लिए शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन स्वास्थ्य के प्रति प्रतिकूल रहेगा, दवाओं के रिएक्शन से बचें। किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। ननिहाल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
आपकी राशि के लिए भी इनका प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले बच्चों को परीक्षा में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता कुछ परेशान कर सकती है किंतु, नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता ना आने दें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
आपकी राशि के लिए शनिदेव का प्रभाव लाभप्रद ही रहेगा क्योंकि योगकारक शनि और योगकारक चंद इन दोनों का संयोग शुभता में वृद्धि करेगा अतः जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में किसी भी तरह का अलगाव अथवा विवाद बढ़ने ना दें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- आपकी राशि के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन ऊर्जा शक्ति में वृद्धि तो करेगा किंतु वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद ला सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। राजनेताओं तथा उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से धन भाव में बनने वाला शनि एवं श्रवण नक्षत्र संयोग आर्थिक रूप से कुछ चुनौतियां पेश कर सकता है इसलिए अपव्यय से बचें। जहां बहुत आवश्यकता ना हो वहां धन व्यय न करें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें और कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। यदि आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और पढ़ाई करें।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं इसलिए इनका चंद्र के नक्षत्र में प्रवेश करना मिलाजुला फल कारक रहेगा। अपनी राशि वालों को ये इतना परेशान तो नहीं करेंगे किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से हानि भाव में स्वयं राशि स्वामी शनिदेव का चंद्र के नक्षत्र में प्रवेश करना संघर्षों को बढ़ावा देगा। कहीं ना कहीं आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी वाहन दुर्घटना से बचें। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे शनिदेव कमोवेश अच्छा फल ही प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय इतना खराब नहीं रहेगा, इसीलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें