कन्या राशि
राशि से छठे ऋण, रोग और शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध गुप्त शत्रुओं की वृद्धि करेंगे। ऐसे लोग जो काफी पढ़े लिखे होंगे, आपको ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे और जालसाजी से पीछे नहीं रहेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।