लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे, वे तेजी से पूरे होने लगेंगे।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि और बुध का मार्गी होना मानो किस्मत का दरवाज़ा खुलने जैसा रहेगा। लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे, वे तेजी से पूरे होने लगेंगे। शनि के दूसरे भाव में और बुध के ग्यारहवें भाव में सीधी चाल चलने से आर्थिक तरक्की और मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। आपकी कई इच्छाएँ और लक्ष्य पूरे होंगे, जिनका आप लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।
परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। करियर में अचानक बड़ा अवसर मिल सकता है, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने में मदद करेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर उच्च पद या बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन कमाने के कई नए स्रोत खुलेंगे और आप धन संचय करने में भी सफल होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है और आपके व्यवसाय के विस्तार के नए रास्ते बनेंगे।
यह समय आपके लिए प्रेरणादायक भी रहेगा। आपके काम और निर्णय दूसरों के लिए मिसाल बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा है, आप ऊर्जावान, सक्रिय और फिट महसूस करेंगे। कुल मिलाकर यह अवधि आपके जीवन में प्रगति, स्थिरता और नए अवसर लेकर आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।