फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

September Planet Transit 2023: सितंबर में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की

Sun, 27 Aug 2023 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
September Planet Transits 2023 - फोटो : अमर उजाला
September Planet Transit 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हर एक व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव से व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सितंबर माह में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।  सितंबर में शुक्र, गुरु, बुध, सूर्य और मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। आइए जानते हैं सितंबर में 5 प्रमुख ग्रहों की चाल बदलने से किन-किन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने के संकेत हैं। 
Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। इस माह आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह के रूके हुए कार्य अब जल्द ही पूरे होंगे। इस कारण से आपको कई तरह के फायदा होगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक आपकी राशि पर गुरु-राहु और मंगल की शुभ द्दष्टि पड़ेगी जिससे आपका पूरा महीना बेहतरीन तरीके से गुजरेगा। सितंबर में कोई बड़ा काम या फिर सौदा आपके हाथ लग सकता है। मान-सम्मान में आपकी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा। 

RakshaBandhan 2023: 30 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा, जानिए कब मनाएं रक्षाबंधन और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
सितंबर में वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल अवसर हाथ लगेंगे। जो काम पिछले कई महीने से रूके हुए थे वो अब इस माह पूरे होंगे। जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आय के नए-नए स्त्रोतों से आप धन कमाने में कामयाब होंगे। माह के अंत में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

Raksha Bandhan 2023 Date: कब है रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को? क्यों है भ्रम की स्थिति, जानिए 10 कारण

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए सितंबर का महीना बहुत ही सिद्धकारी साबित होगा। सभी तरह के कार्य इस माह पूरे होंगे। नई नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और जिन जातकों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है वहां से अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी का अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
सितंबर माह में मकर राशि के जातकों के लिए एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपको इस माह सभी तरह की सुख-सुविधाएं और ऐशोआराम की सुविधा मिलेगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें