September Horoscope For All 12 Zodiac Sign: सितंबर का महीना प्रारंभ होने जा रहा है। यह समय कुछ राशियों के लिए खास, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ा सकता है। ऐसे में यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आइए राशिफल जानते हैं।
September Horoscope For All 12 Zodiac Sign: सितंबर का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस माह जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी समेत कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा कई ग्रहों का गोचर भी इस महीने की अवधि को विशेष बनाएगा। बता दें कि, माह के प्रारंभ में ही 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध, सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन होगा और महीने के अंत में एक बार फिर बुध का गोचर होगा। ग्रहों की इस बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशि वालों के लिए यह समय लाभ और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सितंबर का मासिक राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना रहेगी। हालांकि, आप जिस भी काम को लेकर प्रयास करेंगे, उसमें थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। आपके अटके हुए काम भी मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है।
4 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। इसके अलावा अपने व्यवहार और फैसलों को लेकर सतर्क रहें। माना जा रहा है कि, इस समय छोटी-सी गलती आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कला में आपकी निखार आने के योग हैं। इस दौरान जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। ग्रहों की स्थिति का खास असर आपके करियर पर देखने को मिलेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। इस समय जीवन में कोई खास व्यक्ति भी दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। यह समय आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और अपनों का सहयोग मिलेगा।
8 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
9 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पुराने विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के साथ काम का दबाव भी अधिक महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या और आराम का विशेष ध्यान रखें।
10 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी।आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
11 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर और कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है।
12 of 13
September Horoscope 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इस दौरान आपका कोई बड़ा सपना पूरा होने की संभावना बन सकती है। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार में विस्तार की योजना पर काम शुरू हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।