फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

Tue, 25 Aug 2026 10:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Lucky Horoscope 24 To 30 August 2026: अगस्त का आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। जातकों को लाभ और सफलता के पूर्ण योग प्राप्त होंगे। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला
Weekly Lucky Horoscope 24 To 30 August 2026: सावन के आखिरी सोमवार के शुभ संयोग के साथ अगस्त का नया सप्ताह शुरू हो रहा है। इस सप्ताह बुधादित्य राजयोग का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा रक्षाबंधन और ग्रहों की विशेष युति का भी असर देखने को मिलेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी-कारोबार समेत जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही अटके हुए काम पूरे होने और मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
Rahu Ketu Gochar: दिसंबर तक इन 3 राशि के लोगों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, उठाना पड़ सकता है नुकसान
विज्ञापन

2 of 4
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। यह समय जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक मामलों में विशेष फलदायी रहने वाला है। रोजी-रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे। अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग करते हुए पूरी ताकत से अपने लक्ष्य की ओर प्रयास करें। पहले से कार्यरत लोगों को भी करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों के लोग दोस्ती में भी देखते हैं अपना फायदा! काम निकलते ही बदलते हैं
विज्ञापन

3 of 4
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिल सकता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनने के योग हैं। आपके सभी प्रोजेक्ट समय से पूरे हो जाएंगे। सही योजना के साथ किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। 
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई
विज्ञापन

4 of 4
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। मनचाहे प्रमोशन या तबादले की कामना पूरी हो सकती है। यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद संवाद के जरिए दूर हो सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, व्यापार विस्तार की नई योजनाएं भी साकार होती नजर आएंगी। लंबे समय से अटके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।
Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल
Jadatva Yog 2026: बुध-केतु का बना जड़त्व योग, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें