सितंबर माह में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना।
सितंबर 2026 ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है।
2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में पहुंचेंगे, जबकि 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। महीने के अंत में 26 सितंबर को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे।
वहीं शनि पूरे सितंबर मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। ग्रहों की इस बदलती स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और धन के मामले में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को बड़े फैसले लेते समय अधिक सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं सितंबर 2026 में सभी 12 राशियों का हाल।
विज्ञापन
2 of 13
सितंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
मेष राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से सोचे गए कई काम पूरे होने की संभावना है। पहले दो सप्ताह नौकरी और कारोबार दोनों के लिहाज से अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, वहीं कारोबारियों को भी अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर और बाहर दोनों जगह आपका प्रभाव बढ़ेगा।
महीने के मध्य में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। आलस्य और मन भटकने की स्थिति आपके लक्ष्य में बाधा बन सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहें। गलत आदतें या लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। महीने के अंतिम दिनों में परिस्थितियां दोबारा आपके अनुकूल होने लगेंगी और आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक जीवन की बात करें तो सितंबर की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे और घर का वातावरण प्रेमपूर्ण बना रहेगा। हालांकि, महीने के मध्य में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचने के लिए पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के तीसरे सप्ताह में सेहत के प्रति लापरवाही न करें। शारीरिक थकान के साथ मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें, पर्याप्त आराम लें और नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखें। महीने के अंत तक स्वास्थ्य और मनोदशा में सुधार देखने को मिल सकता है।
उपाय
प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ नियमित रूप से कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
सितंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
वृषभ राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
सितंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कार्यस्थल के नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। महीने के पहले सप्ताह से मध्य तक अगर आप योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं और अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करते हैं, तो कई परेशानियों को टाला जा सकता है।
महीने के मध्य में कामकाज से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। छोटे कार्यों को पूरा करने में भी अपेक्षा से अधिक समय और मेहनत लग सकती है। ऐसे समय में अकेले सब कुछ संभालने के बजाय सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर काम करें। महीने के उत्तरार्ध में धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। लंबित कामों को दोबारा गति मिल सकती है और आप अपनी कार्यशैली में सुधार करके समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित कर पाएंगे।
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से महीने की शुरुआत में संयम रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंध हों या दांपत्य जीवन, पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने से बचें। रिश्तों में मर्यादा और विश्वास बनाए रखना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय भी अपनी बात शांत तरीके से रखें।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सितंबर में मानसिक दबाव और काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें और आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। गलत संगति और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके हित में रहेगा।
उपाय
प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें और श्रीकृष्णाष्टकम् का पाठ करें।
4 of 13
मिथुन राशि सितंबर 2026 मासिक राशिफल
- फोटो : AI
मिथुन राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर की शुरुआत बेहद शुभ और लाभकारी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर व कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रमोशन और मनचाही जगह पर ट्रांसफर की इच्छा भी पूरी होने के योग हैं। हालांकि, महीने के मध्य में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। नई योजना से जुड़ने से पहले उसके नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी या भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
परिवार और रिलेशनशिप
सितंबर के उत्तरार्ध में संतान या किसी करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की आशंका है। भावनाओं में बहकर या गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से बचें। माह की शुरुआत में अपनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे, लेकिन बाद में रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने का दूसरा सप्ताह सेहत और निजी जीवन के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। इस दौरान अचानक बड़े खर्च सामने आने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए शुरुआत से ही बजट बनाकर चलें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा या शमीपत्र अर्पित करके पूजा करें। साथ ही गणेश अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि सितंबर 2026 मासिक राशिफल
- फोटो : AI
कर्क राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। हालांकि महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और कारोबार में प्रगति के साथ लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और फायदेमंद रहेंगी। माह के दूसरे सप्ताह से विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, इसलिए कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। मध्य माह में परिस्थितियां दोबारा आपके पक्ष में आएंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के कई स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि-भवन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अड़चनें दूर होने के संकेत हैं।
परिवार और रिलेशनशिप
महीने के शुरुआती हिस्से में परिवार और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि दूसरे सप्ताह से लोगों के साथ तालमेल बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। माता का विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से बचना आपके रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें। कामकाज में लापरवाही न करें और अनावश्यक बहस में पड़ने से बचें। इस दौरान अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा। बदलती परिस्थितियों के बीच धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और नियमित रूप से रुद्राष्टकम का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
सिंह राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का महीना औसत परिणाम देने वाला रह सकता है। करियर और कारोबार में अचानक कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। हालांकि महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। इसलिए जरूरी और महत्वपूर्ण काम महीने के पहले हिस्से में निपटाने का प्रयास करें। पहले सप्ताह में कामकाज से जुड़ी यात्राएं सफल और लाभकारी रह सकती हैं। इस दौरान स्वजनों का सहयोग भी मिलेगा। दूसरे सप्ताह तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन कार्यस्थल पर सभी को साथ लेकर चलना जरूरी होगा। महीने के उत्तरार्ध में अपनी सूझबूझ से कई अड़चनों को दूर करने में सफल हो सकते हैं।
परिवार और रिलेशनशिप
सितंबर में रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। महीने के मध्य में आपकी कही हुई बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, जिससे परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद होने की आशंका है। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे समय में धैर्य से काम लेना और बेवजह की बहस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने का मध्य स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही अचानक बड़े खर्च सामने आने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। महीने के उत्तरार्ध में परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी और अपनी बुद्धि-विवेक से निजी जीवन की परेशानियों को कम करने में सफल होंगे।
उपाय
प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
कन्या राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कभी काम आसानी से पूरे होंगे तो कभी अचानक रुकावटें आ सकती हैं। महीने की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों और सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क बनने के योग हैं। उनकी मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। माह का पूर्वार्ध आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। हालांकि मध्य माह में कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। व्यापार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
परिवार और रिलेशनशिप
महीने के मध्य में परिवार के किसी करीबी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें। अपनों की जरूरतों को समझते हुए उनका सहयोग करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस महीने खुद की सेहत को नजरअंदाज न करें। माह के उत्तरार्ध में कागजी काम समय पर पूरा करें और नियमों की अनदेखी से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। भूमि-भवन से जुड़े विवादों को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को महीने के अंत में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
8 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
तुला राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मेहनत और सावधानी के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। यदि आप अपने काम को संयमित तरीके से करेंगे तो उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों और स्वजनों का सहयोग आपको राहत देगा। नौकरीपेशा लोगों के अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं थकान देने वाली हो सकती हैं, लेकिन अंत में लाभकारी साबित होंगी। माह के मध्य में सरकारी या प्रशासनिक मामलों में विनम्रता से काम लें। कारोबारियों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
परिवार और रिलेशनशिप
माह के पूर्वार्ध में प्रियजनों और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं और अपनों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह समय सामान्य रह सकता है।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
मध्य सितंबर में काम की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान परेशान कर सकती है। इस दौरान बेवजह किसी से उलझने से बचें। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में जल्दबाजी न करें। पर्याप्त आराम लें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें।
उपाय
प्रतिदिन स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
9 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
वृश्चिक राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का महीना औसत परिणाम देने वाला रह सकता है। छोटे-छोटे कामों को पूरा करने में भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को सहयोगी के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। धन के लेनदेन और दस्तावेजों से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
माह के दूसरे सप्ताह तक घरेलू समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। मध्य माह के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी और अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। कहीं फंसा धन वापस मिलने या दिया हुआ उधार लौटने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा और अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है।
परिवार और रिलेशनशिप
महीने के उत्तरार्ध में करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने की शुरुआत में अचानक बड़े खर्च आने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है, इसलिए उन्हें अपनी एकाग्रता बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस दौरान अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमानाष्टक का पाठ करें।
10 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
धनु राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
धनु राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सुखद और भाग्यवर्धक रह सकता है। महीने की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी और लंबे समय से अटके कामों में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दे सकते हैं। इससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक या राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। महीने के मध्य में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से लाभदायक योजना से जुड़ने का मौका मिल सकता है। धार्मिक और शुभ आयोजनों में भी भागीदारी होगी।
परिवार और रिलेशनशिप
परिवार में प्रेम, सहयोग और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। माह के मध्य में पिता का विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन के कारण खुशी का माहौल बन सकता है। समाजसेवा से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मान मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के उत्तरार्ध में यात्रा के योग बनेंगे। सफर के दौरान सामान की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका रह सकती है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए जरूरी होगा।
उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें, केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
मकर राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
मकर राशि वालों के लिए सितंबर की शुरुआत बेहद शुभ और लाभकारी रहेगी। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कारोबारियों को पहले किए गए निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि आर्थिक लेनदेन और निवेश के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।
महीने की शुरुआत से ही समय, धन और अपनी ऊर्जा का सही प्रबंधन करें, इससे काम अपेक्षा के अनुसार पूरे हो सकते हैं। जो लोग नौकरी या कारोबार से जुड़े बड़े फैसले लेने की तैयारी में हैं, उन्हें वरिष्ठों और शुभचिंतकों की सलाह लेने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए महीने का पूर्वार्ध सफलता देने वाला रह सकता है।
परिवार और रिलेशनशिप
माह के मध्य से रिश्तों के मामले में संयम बरतने की आवश्यकता होगी। इस दौरान अपनी बात रखने से पहले सामने वाले की भावनाओं को समझें। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने से पारिवारिक संबंधों में अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता है।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सितंबर के मध्य से उत्तरार्ध तक सौभाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल सकता है। इसलिए महत्वपूर्ण काम धैर्य और विवेक के साथ करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। सेहत के लिहाज से भी यह समय थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए किसी भी परेशानी को टालने के बजाय समय पर ध्यान दें। काम के दबाव के बीच आराम और दिनचर्या का भी ख्याल रखें।
उपाय
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
12 of 13
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
कुंभ राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
संवाद के माध्यम से विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। हालांकि दूसरे सप्ताह में कारोबारियों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम वाले निवेश से बचना बेहतर होगा। मध्य माह में काम पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। उत्तरार्ध में परिस्थितियां फिर अनुकूल होंगी और सरकारी निर्णय से लाभ मिल सकता है।
परिवार और रिलेशनशिप
दूसरे सप्ताह में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कठोर शब्दों के कारण करीबी लोगों से अनावश्यक विवाद हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। रिश्तों में बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह के मध्य में काम अपेक्षा के अनुसार पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान केवल भाग्य या दूसरों के भरोसे रहने के बजाय खुद प्रयास करें। साथ ही गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें और परिस्थितियों का सोच-समझकर सामना करें।
उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महीने की शुरुआत में नौकरी और कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सफर के दौरान सामान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार से जुड़ी किसी डील को अंतिम रूप देने या नौकरी से संबंधित बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी और शुभचिंतकों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
कामकाज में लापरवाही से बचें। माह के मध्य से उत्तरार्ध तक व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों से अपेक्षित समर्थन कम मिल सकता है। हालांकि महीने के अंत में परिस्थितियां फिर बेहतर होंगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में विनम्रता रखें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों को मजबूत रखने के लिए साथी के प्रति ईमानदार रहना जरूरी होगा। महीने के मध्य और उत्तरार्ध में रिश्तों से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और सही व्यवहार से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने की शुरुआत में यात्राओं के कारण थकान हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। मध्य माह में कामकाज का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य और विवेक के साथ परिस्थितियों का सामना करें। विद्यार्थियों के लिए महीने का अंत अच्छा रहेगा। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
उपाय
प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टकम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।