Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों को सितंबर के महीने में अपने समय,धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा,अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत में घर,वाहन आदि की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है,जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी,जिनके चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो ऐसा करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें और सोच-विचार कर ही निर्णय लें। इस दौरान किसी की बातों में आकर धन निवेश करने से बचें और ऐसा करने के लिए उचित समय आने का इंतजार करें। इस माह व्यवसाय में आपको खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने कारोबार के विस्तार के लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा,अन्यथा आपके अपने भी आपसे रूठकर आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि अधिक तर्क-वितर्क करने पर बनती बात भी बिगड़ सकती है। माह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है,जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को अर्ध्य दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।