फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु प्रदोष व्रत 2026: अपनी राशि के अनुसार करें ये सरल उपाय, महादेव की मिलेगी कृपा और खुलेंगे भाग्य के द्वार

Tue, 22 Sep 2026 01:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

September Guru Pradosh Vrat 2026: 24 सितंबर 2026 को गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में अपनी राशि के अनुसार कुछ सरल उपाय करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
September Guru Pradosh Vrat 2026: 24 सितंबर 2026 को गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महादेव की पूजा करने के साथ भगवान विष्णु की उपासना भी विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि के रास्ते भी खुलते हैं। हालांकि, गुरु प्रदोष पर  कुछ उपाय करना भी लाभकारी होता है, क्योंकि इसके प्रभाव से अटके काम को गति और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। इस दौरान राशि के अनुसार किए गए उपायों से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आने के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु प्रदोष पर राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
गुरु प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : freepik
  • मेष राशि वालों को गुरु प्रदोष के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
  • वृषभ राशि के जातकों को प्रदोष के दिन भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए। इसके बाद महादेव की आरती करें। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गुरु प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe
  • मिथुन राशि वालों को गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। पूजा के दौरान सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करें। 
  • कर्क राशि के जातकों को गुरु प्रदोष पर दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद महादेव का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना कहें। 

4 of 5
गुरु प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe
  • सिंह राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें। फिर शिव चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • कन्या राशि के जातकों को गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। 
  • तुला राशि वालों को गुरु प्रदोष पर भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe
  • वृश्चिक राशि के लोगों को पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • धनु राशि को गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर घी अर्पित करना चाहिए। 
  • मकर राशि के जातकों को गुरु प्रदोष पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
  • कुंभ राशि के लोग भगवान शिव के भजन करें और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
  • मीन राशि के जातकों को गुरु प्रदोष के दिन उपवास रखना चाहिए।

श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान

तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना सिर क्यों किया प्रस्तुत? जानिए परिवर्तिनी एकादशी की रोचक कथा

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें