फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grah Gochar: सितंबर में सूर्य-शुक्र समेत 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें किसे मिलेगा लाभ किसे रहना होगा सावधान

Sat, 29 Aug 2026 11:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

September 2026 Grah Gochar: सितंबर की शुरुआत में ही शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस महीने सूर्य, बुध और मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, रिश्तों और सेहत पर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
September 2026 Grah Gochar: सितंबर का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान चार प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। महीने की शुरुआत में शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध दो बार राशि बदलेंगे। इसके अलावा 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे और मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इन बदलावों से कुछ राशियों को करियर, धन और रिश्तों में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सितंबर में ग्रह गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

मेष राशि
सितंबर में आपको करियर और आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। मेहनत के बावजूद परिणाम पाने में देरी हो सकती है। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें और बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत और दिनचर्या का भी विशेष ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

3 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
सितंबर का महीना आपके लिए काफी शुभ रह सकता है। शुक्र की अनुकूल स्थिति से प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपकी कोई बड़ी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

4 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस महीने आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। निवेश या बड़े खर्च से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने और तनाव से बचने का प्रयास करें।

विज्ञापन

5 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
सितंबर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। मेहनत का उचित फल मिलने के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार और प्रेम संबंधों में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर मेहनत और सफलता का महीना साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में भी स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और पुरानी योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है।

विज्ञापन

7 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और आपकी मेहनत रंग ला सकती है। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

8 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

तुला राशि
सितंबर में तुला राशि वालों को परिश्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

9 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सितंबर में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी और कारोबार में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचें और अपनी दिनचर्या सुधारें।

10 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

धनु राशि
सितंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आर्थिक फैसलों में विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक निवेश से बचें। करियर में मेहनत के बाद ही सफलता मिलने के योग हैं। तनाव कम करने और स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं।

11 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सितंबर काफी अच्छा रह सकता है। करियर और कारोबार में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

12 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर में मनोकामनाएं पूरी होने के योग बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से रुके किसी काम में सफलता मिल सकती है। परिवार और प्रेम जीवन में भी सुखद माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में प्यार और आपसी समझ बढ़ सकती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें