फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

September Grah Gochar: सितंबर में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 28 Aug 2024 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
September 2024 Grah Gochar: ग्रह गोचर के लिहाज से सितंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सितंबर के महीने में सूर्य, शुक्र और बुध राशि परिवर्तन करेंगे। सितंबर के आरंभ में यानी 4 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे, वहीं सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 16 सितंबर को शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। इस माह में बुध देव 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे यानि सितंबर के अंत में बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे। 
सितंबर माह में होने वाले ये बड़े गोचर वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। लेकिन कुछ विशेष राशियां हैं जिस पर इन ग्रहों के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन राशियों को विशेष रूप से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन्हें सितंबर माह में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
सितंबर ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
सितंबर माह में आपके स्वामी ग्रह शुक्र वृषभ राशि में नीच अवस्था में रहेंगे। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच इस बीच मनमुटाव भी हो सकता है। अपने भाई या बहन के साथ तालमेल बनाने में आपको परेशानी हो सकती है। करियर में भी एक के बाद एक समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं जिस वजह से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। 

विज्ञापन

3 of 6
सितंबर ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सितंबर माह में काफी उतार चढ़ाव वाली रह सकती है। मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में मंगल के होने से बहन भाई के रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस महीने आपकी कमाई सामान्य रहने वाली है।

4 of 6
सितंबर ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
बुध सितंबर के अंत में कन्या राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध के प्रभाव से आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस महीने आपकी आय से ज्यादा आपके खर्चे होंगे। व्यापारियों की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। उलझन में रहने के कारण आप कोई भी निर्णय ठीक से नहीं ले पाएंगे। इस दौरान कन्या राशि के जातकों को सोच समझकर पैसा लगाने की जरूरत है, कहीं भी निवेश करने से आपको नुकसान ही होगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपनी बातें किसी से साझा न करें। 
विज्ञापन

5 of 6
सितंबर ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मानसिक तनाव वाला रह सकता है। सितंबर के महीने में मंगल वृश्चिक राशि के अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे। इस वजह से आपकी परेशानियों में वृद्धि होगी।  यदि आप किसी भी प्रकार के वाहन का प्रयोग करते हैं तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें। मंगल के प्रभाव से आपको क्रोध अधिक आएगा जिस वजह से आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सितंबर ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर के महीने का पहला भाग काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन जैसे ही सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा, आपकी परेशानियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान शनि देव भी वक्री अवस्था में रहेंगे। ऐसे में आपको कारोबार में कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही आपके कई काम अधूरे भी रह सकते हैं। आपके संबंध अपने पिता के साथ थोड़ा प्रभावित हो सकते हैं। उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।  कार्यस्थल पर आपकी बातों को तवज्जो नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें