फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 28 Aug 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): साथी को समय दें, ध्यान रखें और उसके दिल को न तोड़ें क्योंकि दिल शीशे के समान है जो एक ठेस लगने से टूट सकता है। अपने मन से असुरक्षा की भावना को निकाल दें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका थोड़ा प्रयास आज आपके घरेलू और व्यावसायिक मामलों को हल कर सकता है। प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, ऐसे में आप भी उन्हें स्वयं को "महसूस" करने की अनुमति दें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन में किसी खास की कमी आपको परेशान करेगी। दूर के प्रेम रिश्ते में संचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करें जैसे पत्र या रोमांटिक मैसेज आदि और एक दूसरे को करीब महसूस करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज कंजूस न बनें और अपने स्वीटू को कोई उपहार ज़रूर दें और साथ ही अपने रोमांटिक भावनाओं को भी व्यक्त करें। इससे आपका रिश्ता मीठा और स्पाइसी हो जायेगा, जिसका होना बेहद ज़रूरी है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार है क्योंकि बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपको स्वयं में कुछ ऐसे सुधार लाने की सलाह दी जाती है जिसके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे थे। नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रियतम को चॉकलेट और अपने प्यार की गर्मजोशी का उपहार दें और अपने प्रेम भरे जीवन का आनंद लें। नए रिश्ते की शुरुआत होने जा रही हैं ऐसे में अपने रूप, सूरत और व्यक्तित्व का खास ख्याल रखें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कोई रिश्ता आपको ख़ुशी नहीं दे रहा हो तो उसे समाप्त करना ही उचित है। याद रखें रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होने आवश्यक हैं। अपने विचारों को समझने और उन पर अमल करने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  ज़रूरी निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें या अपने पार्टनर के साथ चीज़ों का निरीक्षण करें, साथ ही अपने साथी के सुझावों पर भी ध्यान दें। अपने आत्मविश्वास और खुद की पहचान को ऐसे ही बनाये रखें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम सम्बन्ध में धोखे का मतलब जीवन का अंत नहीं बल्कि एक नए सम्बन्ध की शुरुआत हो सकता है। आपका हर सपना पूरा होगा बस पहल करने की ज़रूरत है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): किसी से प्यार है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है तो बस आगे बढ़ें और इज़हार कर दें। आज आपके सितारे उच्च हैं इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें