Second Surya Grahan 2026: इस साल 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो बेहद महत्वपूर्ण है। यह ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। इस तिथि पर हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को बड़े परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है। दरअसल, इस बार ग्रहण कर्क राशि में लगेगा। इस राशि के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं, इसलिए ग्रहण का इस राशि में लगने से कुछ राशियों की मानसिक शातिं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।