Scorpio horoscope 2025: वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि है, जो गहराई, रहस्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वृश्चिक राशि के जातक तीव्र भावनाओं, दृढ़ इच्छाशक्ति और गहन विश्लेषणात्मक क्षमता के धनी होते हैं। आपका व्यक्तित्व चुंबकीय और रहस्यमय होता है, जो दूसरों को आकर्षित करता है, लेकिन कभी-कभी क्रोध या संदेह आपके लिए चुनौती बन सकता है। 2025 में, आपकी दृढ़ता और पराक्रम आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। मंगल के प्रभाव से आप में साहस, ऊर्जा और नेतृत्व की प्रबल शक्ति है, जो इस वर्ष आपके लिए शुभ फल देगी।
ग्रह का स्वामी- मंगल
मंगल, वृश्चिक राशि का मालिक, साहस, ऊर्जा और जुनून का ग्रह है। यह आपको निडर, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाता है। 2025 में मंगल की मेहरबानी से आपके कार्य, रिश्ते और आत्मविश्वास में प्रगति होगी, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा। साल खत्म होने में अब चार महीने बाकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना कैसा जाने वाला है।