नया काम शुरू करने के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। यदि आप किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क बनेगा। नौकरीपेशा जातकों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करने और उनकी बात समझने का अच्छा मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।