फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Mangal Yog 2026: द्विद्वादश योग से बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर-कारोबार में होगा लाभ

Sat, 08 Aug 2026 01:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dwidwadash Yog 2026: 8 अगस्त को बुध और मंगल की खास स्थिति से द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर कुछ राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 7
द्विद्वादश दृष्टि योग - फोटो : amarujala

Dwidwadash Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनकी आपसी दूरी को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब ग्रह एक विशेष स्थिति में आते हैं, तो उनके प्रभाव से कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं। ऐसा ही एक योग 8 अगस्त 2026 को बुध और मंगल की स्थिति से बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनिवार, 8 अगस्त 2026 को बुध और मंगल एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर स्थित होंगे। इस स्थिति के कारण द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण होगा। यह योग दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े हैं, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के लिए यह योग क्या खास लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

2 of 7
द्विद्वादश दृष्टि योग - फोटो : amar ujala

क्या है द्विद्वादश दृष्टि योग?
ज्योतिष में जब दो ग्रह एक-दूसरे से एक राशि के अंतर की विशेष स्थिति में होते हैं, तो उनके बीच बनने वाले प्रभाव को द्विद्वादश संबंध या योग से जोड़ा जाता है। बुध और मंगल के बीच बनने वाला यह योग बुद्धि, निर्णय क्षमता, साहस और कार्यक्षमता से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

3 of 7
बुध-मंगल का द्विद्वादश योग आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध-मंगल का द्विद्वादश योग आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। आय में सुधार के साथ धन से जुड़ी परेशानियां कम होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।क रियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और लंबे समय से चले आ रहे किसी विवाद का समाधान भी निकल सकता है। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

4 of 7
कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग आय बढ़ाने वाले अवसर लेकर आ सकता है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की संभावना है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। जो लोग निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लेना बेहतर रहेगा। बचत पर ध्यान देने से भविष्य में फायदा होगा।

विज्ञापन

5 of 7
किसी नए काम की शुरुआत में सफलता मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। किसी नए काम की शुरुआत में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग बन सकते हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी नेतृत्व क्षमता का सही इस्तेमाल करने से अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 7
साझेदारी में कारोबार करने वालों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध और मंगल की यह स्थिति व्यापार और करियर के लिहाज से शुभ रह सकती है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं और मुनाफे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। मुश्किल परिस्थितियों में भी आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, हालांकि किसी भी समझौते को ध्यान से पढ़कर ही आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह योग कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे और सफलता की राह आसान होगी। व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है। आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें आगे बढ़ने के लिए यह समय उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें