फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह में इन राशियों पर रहेगा ग्रहों का विशेष प्रभाव, पूरी होंगी हर इच्छा और मिलेगा लाभ

Mon, 20 Jul 2026 06:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सावन के महीने में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने को को मिलेगा। जिससे कुछ राशि वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सावन में ये उपाय करना शुभफलदायी - फोटो : अमर उजाला
30 जुलाई से पवित्र महीना सावन शुरू होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। सावन के शुरुआत होने से पहले ही कई ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। सावन का महीना शुरू होने से पहले गुरु, बुध और शनि की चाल में बदलाव होगा। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 19 जुलाई को पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर कर चुके हैं, 25 जुलाई को बुध उदित हो जाएंगे। और 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री चाल से चलना शुरू करेंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सावन के महीन में गुरु, बुध और शनि की चाल में बदलाव का असर पांच राशियों के जातकों के ऊपर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सावन के महीने में कौन-कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना शुभ और सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति में बदलाव और सुधार के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय रहेगा। आय में वृद्धि के योग बनेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सावन का महीना छात्रों के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना कार्यों में वृद्धि के अवसर लाएगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को नई नौकरी के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं हैं उनके लिए नए काम के अच्छे अवसर मिल सकत हैं। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
सावन के महीने में तुला वालों को भाग्य का अच्छा और बेहतर साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और धन से जुड़ा मामला में आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना होगा। परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
 सावन का महीना मीन राशि वालों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जो लोग इस दौरान भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनको इसमें कुछ अच्छी सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। 

Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत

Weekly Horoscope (20-26 July 2026): धनु और मकर समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें