फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत

Mon, 20 Jul 2026 04:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Gochar Impact On Zodiac Signs: राहु-केतु का अगला महागोचर 5 दिसंबर 2026 को शाम 8:03 बजे होगा, जब राहु मकर और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। तब तक का समय कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Ketu Impact - फोटो : अमर उजाला
Rahu Ketu Gochar Impact On Zodiac Signs: छाया ग्रह राहु-केतु ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। इनके प्रभाव से जातकों के जीवन में सफलता, सम्मान, उन्नति के साथ-साथ कई बार बड़ी चुनौतियां भी देखने को मिलती हैं। कुंडली में इनकी स्थिति व्यक्ति के संघर्ष, करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और जीवन की दिशा पर गहरा असर डालती है। हालांकि, राहु-केतु गोचर भी कई बार जातकों को अच्छे परिणाम प्रदान करता है। साथ ही यह समय भी कुछ राशियों के लिए भाग्योदय और तरक्की के नए अवसर भी लेकर आता है। वर्तमान में राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों का अगला महागोचर 5 दिसंबर 2026 को शाम 8:03 बजे होगा, जब राहु मकर और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। तब तक का समय कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। इस दौरान करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ, नए अवसर और सुख-शांति के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन

2 of 4
Rahu Ketu Gochar Impact On Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
5 दिसंबर तक का समय कर्क राशि वालों के लिए काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। नया घर खरीद सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। धन लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे

Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग

विज्ञापन

3 of 4
Rahu Ketu Gochar Impact On Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह अवधि आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रह सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नए लोगों से संपर्क भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकता है। नौकरी पाने की कामना पूरी होगी। वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी। यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। 
Tarot Weekly Prediction: इस सप्ताह करियर, धन और रिश्तों में क्या है आपके लिए खास? पढ़ें टैरो राशिफल
Weekly Numerology Prediction: इस सप्ताह किन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
विज्ञापन

4 of 4
Rahu Ketu Gochar Impact On Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राहु अपनी वर्तमान राशि में होने के कारण कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ दिला सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बना रहेगा। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नए लोगों से मिलेंगे। परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं।
Guru Asta 2026: कर्क में अस्त गुरु इन राशि वालों की बढ़ाएंगे टेंशन, 9 अगस्त तक दिन रहेंगे भारी
Budhaditya Yoga: 24 जुलाई तक इन चार राशि वालों को मिलेगी खुशियां, भाग्य देगा साथ और करेंगे तरक्की

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें