Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बहुत ही खास और पवित्र मान जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू होने वाला है ,जिसमें कई ग्रहों के संयोग के कारण योग का निर्माण हुआ है। ऐसे में सावन का महीना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास और पवित्र माना जाएगा। आइए जानते हैं सावन का महीना किन-किन राशि वालों के लिए शुभफलदायी साबित होगा।
विज्ञापन
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और अच्छी खबरें लेकर आएगा। इस दौरान लंबे समय से अटका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकता है। करियर-कारोबार में सावन के महीने में बहुत ही अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। धन के मामले में आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। सावन में आपकी आय में इजाफा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और भरपूर लाभ से भरा हुआ होगा। इस माह वृषभ राशि वालों को उनके कार्यों का अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यो में आ रही रुकावटें सावन के महीने में दूर होगी। निवेश संबंधी योजना का लाभ इस सावन के महीने में सबसे ज्यादा मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि आएगी।
4 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना सफलता से भरा हुआ होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार में उनको नए-नए तरह के मौके मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों पर सावन के महीने में भगवान शिव का विशेष कृपा रहेगी। इस माह आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति सावन के महीने में पूरा होगा। वाद-विवादों हर निकलेगा। घर-परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और लाभ से भरा हुआ होगा। करियर-कारोबार में आपको बेहतर अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। इस माह की किस तरह की अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।