Sawan Rashifal 2026: 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है। सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं सावन माह में महादेव की कृपा किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
1 of 6
सावन महीने की भाग्यशाली राशियां
- फोटो : अमर उजाला
Sawan Rashifal 2026: आज गुरुवार, 30 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू हो जाता है, जो पूर्णिमा पर खत्म होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। सावन महीने के दौरान भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा होती है। जिसमें शिवलिंग में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगा, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस बार सावन 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 4 सावन सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा सावन में कई ग्रहों को राशि परिवर्तन भी होगा जिससे सावन के महीने मे भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी। आइए जानते हैं सावन महीने की भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के सावन का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा। इस राशि के जातकों को हर काम में अच्छी सफलता मिलेगी। पूरे सावन मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी और बेहतर रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि।
विज्ञापन
3 of 6
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा और इस दौरान मिथुन राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र साबित हो सकता है। इस सावन माह आपके सपने पूरे होंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वाहन और नए मकान का सपना पूरा हो सकता है। इसके जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कुछ नए तरह के अवसर मिल सकते हैं।
4 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सावन का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। भगवान शिव की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। मन प्रसन्न और सकारात्मक रहेगा। अधूरे कार्यो में आपको गति मिलेगी। इस माह धन संबंधी परेशानियों का अंत होगा। नई योजनाओं में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पुराने कामों में आपको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सावन का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपके अधूरे सपने इस माह पूरे हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भगवान शिव की कृपा रहेगी जिससे पूरे माह आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। इस दौरान कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है। नौकरी में आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सावन 2026 का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। पूरे सावन माह आपको करियर-कारोबार में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर और मजबूत रहेगी। इस माह कुछ नया करने का मौका मिलेगा। व्यापार में सफलता के अच्छे योग होंगे। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि और संपन्नता रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।