सावन का पवित्र महीना जारी है और देवों के देव महादेव को यह महीना सबसे ज्यादा प्रिय होता है। श्रावण माह में भगवान भोलनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। सावन महीने में आने सभी सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन सोमवार पर व्रत रखने और भगवान भोलेभंडारी की पूजन अर्चना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन माह के सभी सोमवार पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। इस दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र के साथ गजकेसरी योग और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है।