आप पहले की तुलना में अधिक सक्रिय, प्रेरित और लक्ष्य-समर्पित महसूस करेंगे।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शनि का नवम भाव में मार्गी होना एक बड़े और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत दे रहा है। शनि की दृष्टि आपके ग्यारहवें, तीसरे और छठे भाव पर पड़ रही है, जिससे आय, प्रयास और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सुधार होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शनि पर लग्न में स्थित बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी, जिससे भाग्य का सहयोग काफी बढ़ जाएगा। पिछले तीन वर्षों से ढैया, वक्री शनि और विभिन्न अशुभ योगों के कारण जो अड़चनें, मानसिक तनाव और रुकावटें बनी हुई थीं, वे अब खत्म होने लगेंगी। करियर से जुड़े लोगों के लिए यह अत्यंत शुभ समय है, खासकर रियल एस्टेट, निर्माण कार्य, आर्किटेक्चर, ऑटोमोबाइल, पर्यटन, ट्रांसपोर्ट, इंश्योरेंस और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, 7 दिसंबर तक मंगल का पंचम भाव में होना आपके आत्मविश्वास, ऊर्जा और निर्णय क्षमता को और मजबूत करेगा। आप पहले की तुलना में अधिक सक्रिय, प्रेरित और लक्ष्य-समर्पित महसूस करेंगे। यह काल करियर में वृद्धि, आर्थिक स्थिरता और जीवन में नई दिशा देने वाला साबित होगा।